यूपी में शिक्षकों को मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, इस समूह के लिए पेंशन बढ़ाने का भी ऐलान
ADVERTISEMENT
CM Yogi News Today: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए खुशखबरी! सीएम योगी ने विधान परिषद में 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और पेंशन बढ़ाने का किया ऐलान. देखिए पूरा संबोधन.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में शिक्षा जगत और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. सीएम ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों (उच्च, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा), शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी. यह नई स्वास्थ्य व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगी.