यूपी बोर्ड 10वीं का एग्जाम देने जा रहे छात्रों के साथ अनर्थ, पिकअप की टक्कर से 3 की हालत गंभीर
Deoria Board Exam Accident: देवरिया में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बड़ा हादसा! 10वीं का हिंदी का पेपर देने जा रहे छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, देखिए पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के देवरिया में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया. यहां परीक्षा देने जा रहे छात्र पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. आपको बता दें कि बुधवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर के पास बाइक सवार छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे.