लेटेस्ट न्यूज़

चर्चा में: अखिलेश यादव संग सेल्फी लेने वाली वायरल भाभी मिल गईं! जानिए कौन हैं ये रूबी यादव?

Akhilesh Yadav Viral Selfie: अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेकर वायरल हुईं रूबी यादव! जानिए सैफई के पास एक शादी में बिना किसी प्रोटोकॉल के अचानक क्यों पहुंचे अखिलेश यादव और वहां मठे के आलू खाकर क्या संदेश दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला उनके साथ सेल्फी लेते हुए बड़े ही देसी अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि भैया हमरे कैमरावा में भी देखिए. अखिलेश यादव भी उनकी इस मासूम अपील पर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाते हैं.