‘हम दोबारा शादी कराना चाह रहे हैं…’, सचिन-सीमा को लेकर ये है युवक की मां की इच्छा
Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके ग्रेटर नोएडा निवासी प्रेमी सचिन की लव स्टोरी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा…
ADVERTISEMENT

Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके ग्रेटर नोएडा निवासी प्रेमी सचिन की लव स्टोरी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा गई है. सरहद पार के प्यार का क्या अंजाम होगा, लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यही कारण है कि कई देशों के लोग इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, इस बीच यूपी तक की टीम ने सचिन की मां ऋतू से खास बातचीत की है. उन्होंने हमें बताया कि उन्हें सीमा और उसके बच्चे पसंद हैं और वह चाहती हैं उनकी सीमा वापस पाकिस्तान न जाए.
