लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, 11वीं की स्टूडेंट ने मांगी थी परमिशन, अब आया ये जजमेंट

प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा की एक मुस्लिम छात्रा को स्कूल ड्रेस के साथ हिजाब पहनने की अनुमति नहीं मिली है. बता दें छात्रा ने इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने याचिका खारिज कर दी.

ADVERTISEMENT

Allahabad High Court Hijab Case
Allahabad High Court Hijab Case (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Allahabad High Court Hijab Case: प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा की एक मुस्लिम छात्रा को स्कूल ड्रेस के साथ हिजाब पहनने की अनुमति नहीं मिली है. बता दें छात्रा ने इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा साबित नहीं होता. साथ ही कोर्ट ने कहा कि स्कूल को अपनी निर्धारित ड्रेस लागू करने का अधिकार है, अगर नियम सभी छात्रों के लिए समान रूप से लागू होता है.