प्रशासन के आश्वासन के बाद भी नोएडा में उग्र क्यों हुए मजदूर और फूंक दी गाड़ियां, पूरा मामला समझिए
नोएडा में वेतन वृद्धि और कामकाज में सुधार की मांग को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-84 में गाड़ियां फूंकी और पुलिस वाहन को पलट दिया. प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग किया है.
ADVERTISEMENT

Noida Protest
नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों का आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है. सैलरी हाइक समेत अन्य मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा यह विरोध प्रदर्शन सोमवार सुबह उग्र हो गया. सेक्टर-60, 62 और फेज-2 इलाकों में प्रदर्शनकारियों के बढ़ते गुस्से और सड़कों पर हुई हिंसा के कारण नोएडा के कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.