70 किमी/घंटा की हवाएं, भारी बारिश और तूफान…IMD ने नोएडा समेत पूरे यूपी को लेकर अब क्या बड़ा अलर्ट जारी किया?
UP News: नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 2 से 3 दिन तक यूपी में काफी खराब मौसम रह सकता है. 2 से 3 जून के बीच मौसम चौंका सकता है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP News: दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा, गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन शहरों और क्षेत्रों में आज यानी 2 जून की शाम बेहद तूफानी रहने वाली है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि दिल्ली एनसीआर समेत गाजियाबाद, नोएडा में तूफानी शाम तैयार हो रही है.
