लेटेस्ट न्यूज़

जंतर मंतर पर छात्रों को पीटने वाला सत्यम पंडित पहले भी जा चुका है जेल, इसकी A टू Z प्रोफाइल आई सामने

जंतर-मंतर जा रहे छात्रों से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आए सत्यम पंडित कौन है? उसकी प्रोफाइल, गाजियाबाद कनेक्शन, विवाद, सोशल मीडिया गतिविधियां और अब तक के चर्चित मामलों की पूरी जानकारी देखिए.

ADVERTISEMENT

Who is Satyam Pandit
Who is Satyam Pandit
social share
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच एक वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में भगवा गमछा पहने एक युवक कार रोककर दो छात्रों से बहस करता, उन्हें गालियां देता और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि दोनों छात्र जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और इस युवक की पहचान गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित के रूप में हुई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सत्यम पंडित कौन है और पहले किन-किन मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है?