लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद को सीधे Noida Airport से जोड़ेगी यह सड़क, 25 KM लंबा रास्ता बनाने में आएगा इतना खर्च 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को सीधे जोड़ने के लिए Yeida ने 1700 करोड़ की 25 किमी लंबी नई सड़क को मंजूरी दी है.

ADVERTISEMENT

Travel time from IGI Airport to Noida will shrink from 2 hours to 20 minutes.
Representative Image
social share
Google CTA

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ से एक और रास्ता बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yeida) ने 1700 करोड़ के फंड को मंजूरी दी है. यह फंड 25 किलोमीटर लंबी एक नई सड़क के लिए है जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर चौड़ी सड़क को सीधे नोएडा एयरपोर्ट के विमानन केंद्र वाले हिस्से से जोड़ेगी.