लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में 8 साल बाद चलेंगी 20 AC बसें, जानें कब से मिलेगा यात्रियों को इसका फायदा

नोएडा शहर को दिवाली से पहले 8 साल बाद फिर से एसी बसों की सौगात मिलने जा रही है. शासन से 20 नई एसी बसों को मंजूरी मिल चुकी है जो अगले हफ्ते तक पहुंचेंगी. ये बसें शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नोएडा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिवाली से पहले शहर में नई एसी बसों का संचालन शुरू हो रहा है. करीब आठ साल बाद नोएडा डिपो से एक बार फिर वातानुकूलित बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी. बता दें कि लखनऊ स्थित शासन ने 20 एसी बसें देने की स्वीकृति दे दी है, जिनके अगले सप्ताह तक नोएडा पहुंचने की उम्मीद है.