लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा की रेव पार्टी में इस्तेमाल हो रहा था सांप का जहर, FSL रिपोर्ट से बढ़ीं एल्विश की मुश्किलें 

नोएडा से फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. नोएडा की रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल हो रहे सांपों के जहर के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
YouTuber Elvish Yadav
social share
google news

Noida Elvish Yadav News: नोएडा से फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि नोएडा की रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल हो रहे सांपों के जहर के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, नोएडा पुलिस ने जांच के लिए सैंपल जयपुर FSL को भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट में सांपों के जहर का होना पाया गया है. इस जांच रिपोर्ट के आने के बाद अब एल्विश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि इस मामले में उनके खिलाफ सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था.