UPTak Baithak Logo

नोएडा के मशहूर केंद्रीय विद्यालय के क्लासरूम की छत से गिरा प्लास्टर, बच्चे का कंधा ही सरक गया!

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां क्लासरूम की छत से प्लास्टर गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

ADVERTISEMENT

Kendriya Vidyalaya Noida
Kendriya Vidyalaya Noida
social share
Google CTA

देश में जब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के क्लास 10 और 12वीं के नतीजे आते हैं तो चहुंओर केंद्रीय विद्यालयों (KV) का जलवा देखने को मिलता है. इन स्कूलों में एडमिशन के लिए चलने वाले लॉटरी सिस्टम को तो आज हर अभिभावक जानता है, लेकिन लगता है कि नोएडा का केंद्रीय विद्यालय KV के नाम के साथ आने वाले उस भरोसे और रसूख को मटियामेट करने में लगा है. तभी तो यहां के क्लासरूम की छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर जाता है, एक स्टूडेंट चोटिल हो जाता है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ऐसे मुंह सिल कर बैठे हुए है, जैसे कुछ हुआ ही न हो.