रक्षाबंधन के दिन बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया... ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची के हत्या से मचा था बवाल, अगले ही दिन हो गया बलराज का एनकाउंटर!
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या के आरोपी बलराज को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. रक्षाबंधन पर बच्ची की हत्या से इलाके में गुस्सा है. CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान हुई थी.
ADVERTISEMENT

Greater Noida Encounter
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले दरिंदे बलराज का अंत पुलिस मुठभेड़ में हो गया है. रक्षाबंधन के दिन घर के बाहर से मासूम को फुसलाकर अपने कमरे में ले जाने, उसकी जघन्य हत्या करने और फिर शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने वाले आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है.

