UPTak Baithak Logo

UP Weather: 30 अगस्त को यूपी के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी की ये चेतावनी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है. 30 अगस्त को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. सोनभद्र, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज को देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 30 अगस्त को किन-किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.