कौन हैं कमला देवी जिससे इटावा में जाकर अखिलेश यादव ने बंधवाई राखी, हो रही चर्चा!
रक्षाबंधन पर अखिलेश यादव सैफई पहुंचे और बहनों से राखी बंधवाई. इसके बाद वे अपनी बुआ कमला देवी से मिलने इटावा पहुंचे. मुलायम सिंह यादव की बहन से उनका खास रिश्ता और पिता की रक्षाबंधन परंपरा को निभाने की कहानी भावुक करती है.
ADVERTISEMENT

Who is Kamla Devi
रक्षाबंधन के त्यौहार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गृह जनपद सैफई पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मूलमंत्र दिया. इस दौरान सैफई की सड़कों पर जब अखिलेश यादव का काफिला निकला तो महिलाएं और बच्चियां उन्हें राखी बांधने के लिए उमड़ पड़ीं. अखिलेश ने भी मुस्कुराते हुए सभी से राखी बंधवाई और बड़े भाई का धर्म निभाते हुए लिफाफे भेंट किए.

