लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: राकेश टिकैत ने की किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग

Noida News: भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने में किसानों की अधिग्रहित…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida News: भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने में किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की. टिकैत के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से धरनास्थल पर किसानों की काफी नोकझोंक हुई. टिकैत ने मांग की कि किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाया जाए.