लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: कार में लिफ्ट देकर और आंखों पर पट्टी बांधकर लूटते थे पैसे, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Noida News: कार में लिफ्ट देकर लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ लूटपाट करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने बीती रात…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida News: कार में लिफ्ट देकर लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ लूटपाट करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी. थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीनों बदमाशों के पैर में लगी है और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और बदमाशों के बीच जिस समय मुठभेड़ हुई, उस वक्त भी बदमाशों ने एक व्यक्ति को कार में बंधक बना रखा था. पुलिस ने उसे सकुशल छुड़ा लिया है.