नोएडा में जल्द खुलेगा जंगल ट्रेल पार्क... जानें क्या है इसकी खासियत? भंगेल एलिवेटेड रोड को लेकर मिला ये अपडेट
Noida News: नोएडा के लोगों को मिलेगी डबल खुशी. कबाड़ से बना खूबसूरत जंगल ट्रेल पार्क और ट्रैफिक से मुक्ति दिलाने वाला भंगेल एलिवेटेड रोड की जल्द होगी शुरुआत. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Noida Jungle Trail Park. Photo: jungletrailofficial/Insta
Noida News: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए नोएडा जल्द ही दो बड़ी सौगातें लेकर आ रहा है. नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-95 में बने जंगल ट्रेल पार्क और भंगेल एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने की तैयारी में है. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए समय मांगा गया है. उन्होंने कहा कि इन्हें करीब 10-15 दिन में शुरू करने की तैयारी है.