लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में MMS कांड की कोशिश, बाथरूम में नहाने गई लड़की तो दिखा वेबकैम, चेक करने पर मिली ऐसी तस्वीरें

नोएडा के शाहपुर गांव में हड़कंप! किराए के कमरे में रह रही युवती के बाथरूम में मिला हिडन वेबकैम. शादी से पहले MMS कांड की कोशिश करने वाला आरोपी रामानंद गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी.

ADVERTISEMENT

Noida MMS attempt, Hidden Webcam
Noida MMS attempt, Hidden Webcam
social share
google news

अपने ही घर में कोई युवती बाथरूम में नहाने जाए और उसे वेबकैम लगा दिख जाए तो सोचिए उसकी हालत कैसी होगी. नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां शाहपुर गांव में किराए के कमरे में रह रही एक युवती के बाथरूम में हिडन वेब कैमरा लगा मिला है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.