I Love Muhammad पर वीडियो बनाते समय बस्ती का जीशान करने लगा 20 करोड़ आबादी और जंग जैसी बातें, केस होते ही निकल गई हवा
UP News: बस्ती के जीशान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो अपलोड की. इस पोस्ट को लेकर तनाव फैल गया. अब उसपर तगड़ा एक्शन हुआ है.
ADVERTISEMENT

Basti News
UP News: I Love Muhammad को लेकर बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी बीच यूपी के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने I Love Muhammad को लेकर एक वीडियो बनाई. मगर इस वीडियो में युवक ने पुलिस को ही चैलेंज कर डाला और धमकी भी दे डाली. युवक ने I Love Muhammad को लेकर भड़काऊ वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. मगर अब आरोपी युवक की दूसरी वीडियो सामने आई हैं, जिसमें उसका दूसरा अंदाज दिख रहा है और वह माफी मांग रहा है.