लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में नुरुल्लाह हैदर ने पत्नी आसमा की हथोड़े से वार कर ली जान, मर्डर करने की ये खौफनाक वजह आई सामने

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-15 में दिल दहलाने वाली घटना: सॉफ्टवेयर इंजीनियर आसमा खान की उनके पति नुरुल्लाह हैदर ने शुक्रवार को हथौड़े से हत्या कर दी. अवैध संबंधों के शक में आरोपी ने जुर्म कबूल किया. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पोस्टमॉर्टम कराया गया है.

ADVERTISEMENT

Noida Crime News
Noida Crime News
social share
google news

Noida Crime News: नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-15 में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की शुक्रवार को उसके पति ने कथित तौर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है, इसलिए उसने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है.