ग्रेटर नोएडा में 15 फीट गहरे गड्ढे ने ले ली 6 साल के बच्चे की जान, वाइस प्रिंसिपल के बेटे अव्यान सूर्या की दर्दनाक मौत!
ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसायटी के पास 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल के 6 साल के बेटे अव्यान सूर्या की मौत हो गई। हादसे के बाद गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Kaladham Society Accident News (Photo Enhanced by AI)
Kaladham Society Accident News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसायटी के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बोरिंग के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के 6 साल के बेटे अव्यान सूर्या की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी तरह का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था.
