Amethi News: गोवंश तस्करी के कथित नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, मुठभेड़ में एक घायल समेत चार गिरफ्तार
Amethi Crime News: अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने कथित गोवंश तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की. मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि तीन अन्य गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने हथियार और कथित गोकशी में प्रयुक्त सामान बरामद किया. फरार आरोपी की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

गोवंश तस्करी के कथित नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, मुठभेड़ में एक घायल समेत चार गिरफ्तार
Amethi Crime News: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत जामो थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार तड़के कथित गोकशी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
