एल्विश यादव रेव पार्टी मामला: किस प्रजाति के सांप के जहर से किया जाता था नशा?
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव लगातार विवादों में बने हुए हैं. बता दें कि पिछले साल रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था...
ADVERTISEMENT

Elvish Yadav News: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव लगातार विवादों में बने हुए हैं. बता दें कि पिछले साल रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था. नोएडा पुलिस ने तब एल्विश समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 को गिरफ्तार किया था. खुद एल्विश से पुलिस ने पूछताछ भी की थी. साथ ही जांच के लिए सैंपल जयपुर FSL भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट में सांपों के जहर का होना पाया गया है. बता दें कि इस जांच रिपोर्ट के आने के बाद एल्विश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.