लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी BMW कार, कई टुकड़ों में बंटी, हुआ ऐसा हाल

ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आज यानी शनिवार की सुबह एक BMW स्पोर्ट्स…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है.

आज यानी शनिवार की सुबह एक BMW स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेवे से नीचे जा गिर गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे हरियाणा के रहने वाले भरत और उसका दोस्त गौरव कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे से जा रहे थे.

तभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे जा गिरी.

इसके चलते गाड़ी चला रहे 20 वर्षीय भरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बीएमडब्ल्यू कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई.

फिलहाल थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

पूरी खबर विस्तार से यहां पढ़ें