ग्रेटर नोएडा के DPS में मासूम छात्रा के साथ किया गया था गंदा काम, अब कोर्ट ने दोषी के साथ स्कूल को भी नाप दिया
UP News: साल 2008 में ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में मासूम छात्रा के साथ गंदा काम किया गया था. स्कूल ने घटना को मानने से ही इनकार कर दिया था. अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आया है.
ADVERTISEMENT

Noida news
UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीपीएस गामा-2 में साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ गंदे काम को अंजाम दिया गया था. स्कूल के स्वीमिंग पूल के लाइफ गार्ड ने ही मासूम को अपना शिकार बनाया था. अब इस मामले में नोएडा जिला कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसी के साथ कोर्ट ने डीपीएस सोसायटी के ऊपर भी 10 लाख का हर्जाना लगाया है. ये पैसा डीपीएस सोसायटी को पीड़ित परिवार को देना होगा.