नोएडा में युवकों ने गाड़ियों से उड़ाए नोट, लोगों ने जमकर लूटे, अब पुलिस ने किया ये हाल
उत्तर प्रदेश के नोएडा से फिर एक बार ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग सड़क से रुपये लूटते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में नोएडा में गाड़ियों का एक काफिला गुजर रहा था, जिसमें कुछ लड़कों ने सड़क पर नोट उछाले थे…
ADVERTISEMENT

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से फिर एक बार ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग सड़क से रुपये लूटते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में नोएडा में गाड़ियों का एक काफिला गुजर रहा था, जिसमें कुछ लड़कों ने सड़क पर नोट उछाले थे. अब उसी घटना का एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सड़क पर पड़े नोट लूट रहे हैं. दरअसल, दिल्ली से ग्रेटर नोएडा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कुछ लोगों ने बीच सड़क पर आसमान में जमकर नोट उड़ाए थे. हालांकि इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ियों को सीज किया है. वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 4 लाख रुपये का चालान भी काटा है.