लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में पुलिस ने मस्जिद से हटवाए लाउडस्पीकर और कह दी ये बड़ी बात

फिरोजाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की प्रक्रिया जारी है. शुक्रवार रात को एसपी सिटी की अगुआई में पुलिस ने रामगढ़ इलाके में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Firozabad News: फिरोजाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की प्रक्रिया जारी है. शुक्रवार रात को एसपी सिटी की अगुआई में पुलिस ने रामगढ़ इलाके में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए. प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति बनाए रखने और सुरक्षा की स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लाउडस्पीकर की आवाज के मुद्दे पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है, ताकि शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके और सभी धर्मों के बीच सामंजस्य बना रहे.