लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में दो युवतियों से शादी करने जा रहा था युवक, पुलिस पहुंची तो पता चली ये कहानी

फिरोजाबाद में एक युवक का दो युवतियों से शादी करने का मामला सामने आया है। दूल्हा बना युवक एक ही मंडप में दो युवतियों से शादी कर रहा था. इलाके के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और दोनों युवतियों को थाने ले आई.

ADVERTISEMENT

Firozabad
Firozabad
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक साधु सिंह दो लड़कियों के साथ उनकी रजा मंदी से शादी करने जा रहा था. इसकी भनक मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक समेत दोनों युवतियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.