जंतर मंतर पर Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद फतेहपुर में Alpha Generation का जोरदार प्रदर्शन, उठाई ये मांगें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों (Gen-Z) का आंदोलन खत्म हुआ तो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्कूली छात्र-छात्राएं (Alpha Generation) अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए. फतेहपुर के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया.
ADVERTISEMENT

Fatehpur School Protest
Fatehpur School Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों (Gen-Z) का आंदोलन खत्म हुआ तो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्कूली छात्र-छात्राएं (Alpha Generation) अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए. फतेहपुर के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया. हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर छात्रों ने स्कूल में पेयजल, शौचालय, बिजली और पंखों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया. छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई. मामले की जानकारी मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) मौके पर पहुंचे और कई व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया.
