Chandauli News: दूध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, चार नामजद समेत छह पर मुकदमा
Chandauli Crime News: चंदौली में दूध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला किया गया. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

ध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा; चार नामजद समेत छह पर मुकदमा
Chandauli Crime News: सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई कोट माइनर के पास सोमवार सुबह दूध लेकर डेयरी जा रहे एक अधेड़ पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आधा दर्जन हमलावरों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
