Chandauli News: पेमेंट में देरी और कम मजदूरी से नाराज़ RY के श्रमिकों का प्रदर्शन, समय पर वेतन व बढ़ी हुई मजदूरी की उठाई मांग
Chandauli RY Workers Protest: लगातार दो महीने से वेतन न मिलने और कम मजदूरी मिलने के आरोपों से नाराज़ RY के श्रमिक सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने समय पर भुगतान, दैनिक मजदूरी बढ़ाने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई. चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे.
ADVERTISEMENT

पेमेंट में देरी और कम मजदूरी से नाराज़ RY के श्रमिकों का प्रदर्शन, समय पर वेतन व बढ़ी हुई मजदूरी की उठाई मांग
Chandauli News: नगर स्थित RY में कार्यरत वेल्डर, हेल्पर एवं अन्य श्रमिकों ने समय पर वेतन न मिलने और कम मजदूरी दिए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग दो महीने से उनका भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.
