BF से बात करते टाइम डिस्टर्ब करता था 3 साल का मासूम, मथुरा की रुचि जिंदल ने परेशान होकर अपने बेटे की कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में एक मां पर अपने ही तीन साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT

Mathura Murder Case
Mathura Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में एक मां पर अपने ही तीन साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि 32 साल की रुचि जिंदल प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसका बेटा माधव रोने लगा और बातचीत में बाधा बनने लगा. इसी बात से नाराज होकर महिला ने कथित तौर पर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के करीब एक महीने बाद पति को शक हुआ और पूरे मामले का खुलासा हो गया.
