लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: मुआवजा बिना सड़क चौड़ीकरण का विरोध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Local News: चंदौली के सिकटिया परशुरामपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिना मुआवजा कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया। प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी से नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की और चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा

ADVERTISEMENT

 मुआवजा बिना सड़क चौड़ीकरण का विरोध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
मुआवजा बिना सड़क चौड़ीकरण का विरोध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
social share
Google CTA

Chandauli Local News: सिकटिया परशुरामपुर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों ने एकत्र होकर बिना मुआवजा दिए मकान और दुकानों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया. ग्रामीणों ने सरकार और जिलाधिकारी से उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा.