लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli Mandi Bhav: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, आलू-प्याज और शिमला मिर्च अब भी महंगी

Chandauli Mandi Bhav 7th August 2026: चंदौली की मुगलसराय सब्जी मंडी में शुक्रवार को अधिकांश सब्जियों के भाव स्थिर रहे. आलू, प्याज और शिमला मिर्च की कीमतें अब भी ऊंची हैं। टमाटर, भिंडी, नेनुआ और लौकी आम लोगों की पहुंच में हैं. व्यापारियों के मुताबिक आवक बढ़ने पर आने वाले दिनों में कई सब्जियों के दाम घट सकते हैं.

ADVERTISEMENT

 मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, आलू-प्याज और शिमला मिर्च अब भी महंगी
मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, आलू-प्याज और शिमला मिर्च अब भी महंगी
social share
Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 7th August 2026: शुक्रवार को स्थानीय सब्जी मंडी में अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे, जबकि आलू, प्याज और शिमला मिर्च की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही और लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की. व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.