लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: मुगलसराय में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 21 डेबिट कार्ड और 4 मोबाइल बरामद

Chandauli Cyber Crime: मुगलसराय में साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 21 डेबिट कार्ड, चार मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए. जांच में कई राज्यों से जुड़ी साइबर ठगी की कड़ियां सामने आईं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

मुगलसराय में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 21 डेबिट कार्ड और 4 मोबाइल बरामद
मुगलसराय में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 21 डेबिट कार्ड और 4 मोबाइल बरामद
social share
Google CTA

Chandauli Cyber Crime: चंदौली साइबर सेल और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 डेबिट/एटीएम कार्ड, साइबर शिकायतों से जुड़े दो बैंक खाते, चार मोबाइल फोन, कूटरचित आधार कार्ड, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं.