Chandauli News: खतौनी से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक अव्यवस्था, अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Chandauli Tehsil News: तहसील प्रशासन की कार्यशैली से नाराज मुगलसराय बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया. अधिवक्ताओं ने खतौनी, नामांतरण, जर्जर सड़क, पेयजल और शौचालय जैसी समस्याओं पर प्रशासन की उदासीनता का आरोप लगाया. चेतावनी दी कि समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन और तेज होगा.
ADVERTISEMENT

खतौनी से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक अव्यवस्था, अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Chandauli Tehsil News: मुगलसराय बार एसोसिएशन की असाधारण सामान्य सभा गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अधिवक्ताओं ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए राजस्व एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों में लापरवाही का आरोप लगाया. अधिवक्ताओं ने कहा कि बार-बार शिकायत करने और ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है.
