लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: दुल्हीपुर में लगातार भीषण जाम से लोग परेशान, आज भी घंटों जाम में फंसे वाहन, यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा

Chandauli Traffic Update: चंदौली के दुल्हीपुर में बुधवार को भीषण जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. सड़क निर्माण और वाहनों के बढ़ते दबाव से घंटों यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया. स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है.

ADVERTISEMENT

दुल्हीपुर में लगातार भीषण जाम से लोग परेशान, आज भी घंटों जाम में फंसे वाहन, यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुल्हीपुर में लगातार भीषण जाम से लोग परेशान, आज भी घंटों जाम में फंसे वाहन, यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा
social share
Google CTA

Chandauli News: नगर के दुल्हीपुर क्षेत्र में बुधवार को भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग व मरीजों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. जाम के कारण क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हुआ.