नोएडा-ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा सुपरफास्ट, NCR में बनेगा नया एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे
नोएडा प्राधिकरण ने DND से यमुना एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित नए एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की DPR की समीक्षा शुरू कर दी है. यह प्रोजेक्ट नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करेगा, ट्रैफिक कम करेगा और दिल्ली-एनसीआर से जेवर एयरपोर्ट तक यात्रा का समय घटाने में मदद करेगा.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
Noida New Expressway: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए एक नए एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित मुख्य कार्यालय में इस प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (DPR) की समीक्षा के लिए अहम बैठक हुई.
