Amethi Weather Update: फुहारों से नहीं बुझी धरती की प्यास, अमेठी में उमस से लोग त्रस्त, बारिश के इंतजार में किसान
Amethi Monsoon Alert: अमेठी में बादलों और हल्की फुहारों के बावजूद उमस से लोगों को राहत नहीं मिली. चिपचिपी गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, जबकि किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

फुहारों से नहीं बुझी धरती की प्यास, अमेठी में उमस से लोग त्रस्त, बारिश के इंतजार में किसान
Amethi News: बुधवार को जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, बादलों की मौजूदगी से लोगों को तेज धूप और गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा.
