लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम थीम पर होगा वृहद वृक्षारोपण, अमेठी में 53.66 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य

Amethi Tree Plantation News: अमेठी में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 53.66 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. वन विभाग समेत सभी विभाग तैयारियों में जुटे हैं. हजारों स्थानों पर गड्ढों की खुदाई पूरी हो चुकी है और अभियान की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम थीम पर होगा वृहद वृक्षारोपण, अमेठी में 53.66 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य
12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम थीम पर होगा वृहद वृक्षारोपण, अमेठी में 53.66 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य
social share
Google CTA

Amethi News: अमेठी में 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा. जिले को 53 लाख 66 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग में जुटे हुए है।वृक्षारोपण की मॉनिटरिंग के लिए प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. पौधे लगाने के लिए विभागों द्वारा चयनीत स्थलों पर खुदाई का काम युध्दस्तर पर जारी है और अब तक 27 लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके है.