लेटेस्ट न्यूज़

साल 2020 से मार्च 2026 तक राम मंदिर में मिला 3264 करोड़ का दान, कहां-कहां क्या हुआ खर्च?

Ram Mandir Update: राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय रिपोर्ट में 2020 से 2026 तक 3,264 करोड़ रुपये दान, 32 किलो सोना और 1,518 किलो चांदी का रिकॉर्ड सामने आया. SIT जांच में चांदी गायब होने के आरोप पूरी तरह निराधार और गलत साबित हुए.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Latest Update
Ram Mandir Latest Update
social share
Google CTA

Ram Mandir Update: अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति और दान में मिले सोना-चांदी के रिकॉर्ड को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट और ट्रस्ट के उपलब्ध वित्तीय विवरण के अनुसार, साल 2020 से 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट को हजारों करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है. इस रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन आरोपों को भी खारिज कर दिया है जिसमें दान में मिली चांदी के गायब होने की बात कही जा रही थी. जांच में स्पष्ट हुआ है कि ट्रस्ट का पूरा खजाना और बहुमूल्य धातुएं सरकारी टकसाल और ट्रस्ट के अभिलेखों में पूरी तरह सुरक्षित हैं.