लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: चाय-नाश्ते के दौरान कार का शीशा तोड़कर उड़ाए ₹20 हजार और मोबाइल, CCTV में कैद हुए उचक्के

Chandauli Crime News: चंदौली के सैयदराजा में एनएच-19 स्थित रेस्टोरेंट के बाहर चाय-नाश्ते के दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर ₹20 हजार नकद, मोबाइल और बैग चोरी कर लिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी.

ADVERTISEMENT

चाय-नाश्ते के दौरान कार का शीशा तोड़कर उड़ाए ₹20 हजार और मोबाइल, CCTV में कैद हुए उचक्के
चाय-नाश्ते के दौरान कार का शीशा तोड़कर उड़ाए ₹20 हजार और मोबाइल, CCTV में कैद हुए उचक्के
social share
Google CTA

Chandauli Crime News: सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 स्थित आराध्या रेस्टोरेंट के बाहर दिनदहाड़े उचक्कों ने एक परिवार की कार का शीशा तोड़कर नकदी, मोबाइल और अन्य सामान से भरे बैग चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.