लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में नायब तहसीलदार राजकुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को क्यों मार ली गोली, अभी तक ये पता चला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सदर तहसील में तैनात 42 साल के नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है.

ADVERTISEMENT

Bijnor News
Bijnor News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सदर तहसील में तैनात 42 साल के नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है. घटना के बाद आनन-फानन में तहसीलदार को घायल अवस्था में ही पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था.लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल गोली मारने के पीछे का कारण पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.