लेटेस्ट न्यूज़

दरगाह आला हजरत उर्स के लिए बरेली से चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, टाइमिंग और शेड्यूल जान लीजिए

बरेली में दरगाह आला हजरत के सालाना उर्स का 18 से 20 अगस्त तक आयोजन हो रहा है. इस बार डीजे और चादर जुलूस पर रोक लगाई गई है. बता दें कि इज्जतनगर रेलवे मंडल ने यात्रियों के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बरेली में दरगाह आला हजरत के उर्स का आगाज हो चुका है. यह आयोजन 18 अगस्त से शुरू होके 20 अगस्त तक चलेगा. जिला प्रशासन ने इस बड़े धार्मिक आयोजन को सफल और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए हर सम्भव इंतजाम कर लिया है. बता दें कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस अवसर पर दरगाह पर आते हैं इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है ताकि सभी जायरीन को कोई परेशानी न हो.