लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में जब चलने लगे पत्थर तो पुलिस ने धाएं-धाएं दागे आंसू गैस के गोले, पूरा वीडियो आया सामने

Bareilly News: बरेली में जुमे की नमाज के बाद 'I Love Mohammad' प्रोटेस्ट में भारी बवाल मचा. पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज भी किया. इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें पत्थरबाजी होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागते हुए देखा जा सकता है.

ADVERTISEMENT

Bareilly I Love Mohammad controversy
Bareilly I Love Mohammad controversy
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल मचा. 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की. आरोप है कि भीड़ ने जब हिंसक रूप अपनाया तब पुलिस ने लाठियां बरसा दीं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ में शामिल अराजकतत्व पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकते है कि पत्थरबाजी को रोकने के लिए पुलिस ने कैसे आंसू गैस के गोले दागे. इस पूरी घटना का वीडियो आप नीचे खबर में देख सकते हैं.