लेटेस्ट न्यूज़

एक दिन आया बृजपाल और बोला कि आज से मैं अब्दुल्ला, इस्लाम में इसे दिखने लगी जन्नत... बरेली का चौंकाऊ मामला

बरेली में धर्म परिवर्तन के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक पूरा परिवार पैसों और सामाजिक लाभ के लालच में सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना गया. ब्रेनवॉश और दबाव के कारण परिवार के सदस्यों ने धर्म परिवर्तन किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly Religious Conversion: बरेली में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. छांगुर बाबा की तर्ज पर चल रहे धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बता दें कि ऐसी ही कहानी है ब्रिजपाल नामक युवक की जो इस गिरोह का शिकार बना. बृजपाल ने अपने साथ साथ अपनी मां और बेहन का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया. ये हिंदू परिवार अब पूरी तरह से इस्लाम धर्म अपना चुका है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि लालच, भ्रम और मानसिक दबाव के चलते यह कदम उठाया गया है.