लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में 'सर तन से जुदा' नारा लगाने वालों पर शुरू हो गया ऐक्शन, 15-20 लोग लपेटे में आए अब सब धराएंगे!

बरेली के दरगाह आला हजरत उर्स के दौरान कुछ युवकों द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक नारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले में पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दरगाह आला हजरत उर्स के मौके पर निकलने वाले चादर के जुलूस को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है. बता दें कि बरेली शहर में आयोजित हुए 107वें उर्स-ए-रजवी के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिशें सामने आई हैं. दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देने पहुंचे कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर "गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा" जैसे आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लगाए गए. यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और धार्मिक हिंसा फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है.