लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में खाटू श्याम के जागरण में क्यों हो गया बवाल? हिंदू और मुस्लिम पक्ष के पास अपनी-अपनी कहानी

रेली के शाहाबाद इलाके में खाटू श्याम जागरण के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया. आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने पंडाल में तोड़फोड़ की और देव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र शाहाबाद इलाके में रविवार की रात खाटू श्याम के जागरण के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है. बता दें कि मिश्रित आबादी वाले इस इलाके में हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच तनाव बढ़ गया है. हिन्दू समाज के लोगों ने मुस्लिम युवकों पर पंडाल में तोड़फोड़ करने और देव प्रतिमा को तोड़ने का आरोप लगाया है. वहीं, मुस्लिम परिवार के लोग भी मारपीट की बात कर रहे हैं. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.