लेटेस्ट न्यूज़

70 साल का हिस्ट्रीशीटर जंजाली उर्फ जलालुद्दीन 43 साल से था फरार, अब उसके संग जो हुआ उसे जानें

Rampur News: रामपुर की शाहाबाद पुलिस ने 43 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर जंजाली उर्फ जलालुद्दीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी "लापता हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान" के तहत हुई. पुलिस अब अन्य फरार हिस्ट्रीशीटरों की भी जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की कोतवाली शाहाबाद पुलिस ने 43 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "लापता हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान" के तहत की गई है. पकड़े गए आरोपी की पहचान जंजाली उर्फ जलालुद्दीन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है.